मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में गुरुवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक बड़ा आयोजन आयोजित किया गया। हजारों स्वयंसेवक संचलन में शामिल हुए। यह सरस्वती स्कूल से हुई जिसके बाद अयोध्या बस्ती, टिलाखेड़ा बालाजी, शिक्षक कॉलोनी, सब्जी मंडी, महावीर गंज और गांधी चौराहा सहित नगर के मुख्य मार्गों निकला। इसके बाद संचलन पुनः सरस्वती स्कूल पहुंच कर सम्पन्न हुआ। इस दौरान पिपलिया मंडी वासियों द्वारा पटाखे फोड़कर और पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और पुलिस बल तैनात किया गया साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए।


