कटनी पुलिस लाइन में राज्यमंत्री लोधी ने किया शस्त्र पूजन:विजयादशमी पर्व पर जिले के सभी थानों में भी अनुष्ठान

अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कटनी की झिंझरी स्थित पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर कटनी विधायक संदीप जायसवाल, कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनय विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का विधि-विधान और शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान कर पूजन किया गया। राज्य मंत्री लोधी ने इस अवसर पर कहा कि दशहरा पर्व पर शस्त्र-पूजन की सनातन परंपरा रही है। शस्त्र पूजन की सदियों पुरानी परंपरा के तहत पुलिस लाइन के शस्त्रागार के साथ-साथ जिले के सभी थानों में भी भव्यता के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *