विजयादशमी पर शहर में कई जगह रावण दहन हुआ। शहर में रावण दहन के मुख्य आयोजन दशहरा मैदान, चिमनबाग मैदान, विजय नगर मैदान, तिलक नगर, छावनी सहित अन्य स्थानों पर हुआ। साथ ही कई कॉलोनियों में भी रहवासियों द्वारा रावण दहन किया गया। दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचा रावण, 250 की लंका दशहरा महोत्सव समिति द्वारा इंदौर के दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। यहां 250 फीट की लंका तैयार की गई थी। समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिया व समिति के अध्यक्ष पिंटू जोशी ने बताया कि दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचा रावण तैयार किया था। इसे लोहे के एंगल की मदद से खड़ा किया था। रावण दहन के पहले प्रताप चौराहा से दशहरा मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें रामजी और हनुमानजी के वेश में युवा शामिल हुए। रावण दहन से पहले राम-रावण युद्ध होगा उसके बाद आतिशबाजी हुई। खेमा इंडस्ट्रीज पिछले 50 साल से ज्यादा समय से यहां नि:शुल्क आतिशबाजी करती आ रही है। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे। इस समिति में पूर्व पार्षद सुरेश मिंडा, नारायण सिंह यादव, प्रह्लाद शर्मा, अरुण माहेश्वरी और जितेंद्र रावरिया भी शामिल हैं। चिमनबाग मैदान पर 111 फीट का रावण, दसों सिर अलग होंगे इंदौर दशहरा उत्सव समिति चिमनबाग मैदान पर 111 फीट के रावण का दहन हुआ। समिति अध्यक्ष अनिल यादव और संयोजक अरविंद यादव ने बताया कि 51 सालों से चिमनबाग मैदान पर समिति द्वारा बुराई के प्रतिक रावण एवं लंका का दहन किया जाता आ रहा है। विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन विजय नगर रावण दहन समिति द्वारा इस बार भी 61 फीट ऊंचे रावण का दहन किया हुआ। आयोजनकर्ता दीपेश यादव, अंकित यादव ने बताया कि समिति द्वारा लगातार 1982 से रावण दहन का प्रोग्राम किया जा रहा है। समिति का यह 43वां साल है। इस वर्ष भी 61 फीट ऊंचे रावण का दहन किया। आयोजन स्थल पर गन्नू महाराज की भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें राम, जानकी, राधाकृष्ण, हनुमान, शिवपार्वती के रूप में कलाकार प्रस्तुति दी। आतंकवाद के पुतले (रावण) का होगा दहन संस्था सूर्यमंच रावण दहन समिति द्वारा श्रीकृष्ण टॉकीज के सामने ऑपरेशन सिंदूर(थीम) पर आतंकवाद के पुतले का दहन कर पहलगाम को गलत बताने का संदेश दिया। समिति के संयोजक सन्नी पठारे ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले को गलत बताते हुए ऑपरेशन सिंदर की तर्ज पर दशहरा महोत्सव मनाया। हर साल अलग-अलग तरह के पुतलों का दहन संस्था द्वारा किया जाता रहा है। इस साल पहलगाम हमले के आतंकवादी पुतले (रावण) का दहन किया, ताकि देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में हो रहे आतंकी हमलों पर रोक लग सकें। तिलक नगर में होगा 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, 100 फीट की लंका रहेगी। तिलक नगर में 51 फीट ऊंचे रावण और 100 फीट की लंका का दहन किया हुआ। समिति के आयोजक मीत भवानी कश्यप, संरक्षक अविनाश पचौरी व अध्यक्ष सांस्कृतिक मंडल धीरज कश्यप ने बताया कि यह आयोजन का 65वां साल है। 121 फीट के रावण का दहन, शामिल होंगे टी राजा छावनी नंबर 2 मैदान में 121 फीट के रावण का दहन होगा। यहां तेलंगाना के टी राजा भी शामिल होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या के लोग रावण दहन देखने पहुंचे है। यहां करीब 11 बजे रावण का दहन होगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक चौधरी दीनू बोयत (कप्तान), अधिवक्ता अभिषेक बोयत,आक्रांत बोयत, आयुष बोयत है। अभिषेक बोयत ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि हिन्दू वीर टी. राजा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रताप करोसिया, विधायक गोलू शुक्ला, रवि चौधरी, स्वप्निल कोठारी, अजय उकास होंगे।


