विदिशा में शिवराज सिंह चौहान ने की शस्त्र पूजा:दशहरे पर स्वदेशी अपनाने की अपील, पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम

विजयादशमी के अवसर पर विदिशा पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत शस्त्र पूजन कर प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। लोगों से की स्वदेशी अपनाने की अपील
चौहान ने इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। मंत्री ने लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की, ताकि देश के विकास और प्रगति में योगदान दिया जा सके। ये लोग रहे मौजूद
शस्त्र पूजन के बाद पुलिस वाहनों का भी पूजन किया। इस अवसर पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, कलेक्टर अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे और अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *