कार से भिड़े बाइक सवार उड़े परखच्चे, दोनों की मौत

जशपुरनगर | बुधवार की रात गरबा देखकर घर लौट रहे दो ग्रामीणों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रामीणों की मोटरसाइकिल सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो से जा भिड़ी। जबरदस्त हादसे में मोटरसा​इकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही जान चली गई। सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना ग्राम गम्हरिया की है। ग्राम सेंदवार टोली, थाना दुलदुला निवासी कमलेश्वर राम पिता बुटिया राम (40) और बुधनाथ साय पिता स्व. आनंद साय (40) दोनों गरबा कार्यक्रम देखने के लिए जशपुर आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *