चैतन्य देवियों ने दिया भक्ति अध्यात्म और ज्ञान का संदेश

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर नवरात्रि पर्व पर नगर के अन्य दुर्गा पंडालों और आकर्षक प्रतिमाओं के बीच, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था की चैतन्य देवियों की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी उमड़े। देवियों की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को गहन आध्यात्मिक अनुभव कराया। आयोजकों ने बताया कि इस झांकी का उद्देश्य समाज में भक्ति, अध्यात्म और ज्ञान का संदेश देना है, ताकि लोग देवी आराधना के साथ-साथ अपने जीवन में सकारात्मकता, शांति और सद्भाव को अपना सकें। नगरवासियों ने इस अद्भुत झांकी की सराहना करते हुए कहा कि इससे नवरात्रि पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और अधिक बढ़ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *