अंचल में दुर्गा प्रतिमा व ज्योति कलश का हुआ विसर्जन

दुर्गूकोंदल| शारदीय नवरात्रि पर नवमीं पर जगह-जगह कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। दूसरे दिन सार्वजनिक पंडालों में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा व ज्योति कलश का विसर्जन किया। ग्राम सिवनी में शीतला मंदिर परिसर में नौ दिनों तक पूजा-अर्चना, माता सेवा और जस-गीत का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में ज्योत का विधि-विधान से विसर्जन किया। इस दौरान गायता दीनदयाल मंडावी, पटेल रामूराम मंडावी, राजेंद्र मंडावी बिहारीलाल सिन्हा, मुकेश बघेल, संतोष यादव, सरपंच उमेश्वरी मंडावी, मानसराम मंडावी, चुमनलाल सिन्हा, रेखलाल विश्वकर्मा, परदेसीराम मंडावी, चंद्रिका मंडावी,पवन मंडावी, सोनू राम उयका, परदेसी राम नेवरा शिवकुमार अमले सहित ग्रामीण शामिल हुए। नवजोत मां दुर्गाोत्सव समिति द्वारा विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का गुरुवार का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा दुर्गा मंच से निकलकर बस स्टैंड, खुटगांव, थानापारा, बीएसएफ कैंप, आवासपारा और उपरपारा होते हुए नगर भ्रमण के पश्चात ऊपरपारा स्थित तालाब पहुंची। यहां पं. लक्की द्विवेदी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का विसर्जन कराया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, रंजना दुग्गा, कोषाध्यक्ष गेंदलाल लावते, सचिव शंकर नागवंशी, संरक्षक मुन्ना सिन्हा, सोमल जैन, महत्तम दुग्गा, सरपंच शकुंतला नरेटी, उपसरपंच तामेश्वरी जैन, दिनेश कुमार ठगेल, विनोद कुमार पारख, प्रणय पारख, शालिक शांडिल्य, शांतिलाल जैन, ग्राम पटेल लाल जी दुग्गा, ग्राम गायता मानूराम दुग्गा, महेंद्र नेताम आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *