एक पेड़ मां के नाम व स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन

दुर्गूकोंदल| भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल के शक्ति केंद्र कोदापाखा अंतर्गत बूथ केंद्र पाउरखेड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष बिदेसिंह कल्लो, शक्ति केंद्र प्रभारी अशोक जैन, सह प्रभारी नंद कुमार खरे, मंडल मंत्री सुमित्रा दुग्गा तथा सरपंच तुलसी मातलाम उपस्थित थे। उन्होंने पौधरोपण कर पेड़ों कोपर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। स्वच्छता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने बूथ क्षेत्र में श्रमदान कर सफाई की और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर हरिप्रसाद टांडिया, चम्मलाल टांडिया, तुला राम कुलदीप, अगनू यादव, कलेश टांडिया, संतलाल उसेंडी, संजय टांडिया, सोमनाथ कुमेटी, राजा राम पुड़ो, दिनेश टांडिया, जगनाथ मंडावी, नीलाप बघेल, दिलीप उसेंडी, जगत ध्रुव, मनेश ध्रुव, चमन ध्रुव, लखन कल्लो, मनोज कुमार दुग्गा, मुकेश कोमरा, रामेश्वर ध्रुव, अरविंद ध्रुव, जयलाल ध्रुव, हेमराज नाग, विष्णुप्रसाद पटेल, महेश यादव, जेकेश ध्रुव, रमेश कुलदीप, परस राम नाग, सरिता टांडिया, आक्तिमा कुलदीप, रजुला टांडिया आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *