हाटकोंदल के यादव समाज ने नवाखाई पर्व मनाकर अपने ईष्ट देव की पूजा की

दुर्गूकोंदल| ग्राम हाटकोंदल में यादव समाज ने 2 अक्टूबर को नवाखाई पर्व विधि-विधान के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने ईष्ट देव को नया चावल अर्पित कर परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। समाज के लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाए और कोरिया के पत्ते में नया चावल, फूल, नारियल अर्पित कर पूजा की। सबसे पहले परिवार के मुखिया ने ईष्ट देव की पूजा की। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने बारी-बारी से पूजा में भाग लिया। महिलाओं ने परिवार के सभी सदस्यों का तिलक लगाकर आरती की और नया चावल से बने चिवड़ा को प्रसाद के रूप में वितरित किया। यादव समाज में यह परंपरा है कि नवाखाई पूजा परिवार के मुखिया के घर पर ही की जाती है, चाहे परिवार में बंटवारा हो चुका हो। यह परंपरा परिवार में समन्वय और एकता बनाए रखने का प्रतीक मानी जाती है। हाटकोंदल के बलवंत यादव, बहुर सिंग यादव, दीपक यादव, गोकुल यादव, कलीराम यादव व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *