उपरवाह| ग्राम उपरवाह में गुरुवार को क्वांर नवरात्र पर्व पर गांव में स्थापित दस जगह माता सरस्वती, दुर्गा एवं काली माई की मूर्तियों का विसर्जन बाजे-गाजे के साथ धार्मिक गीतों की गूंज, डीजे की धुन में दर्जनों युवाओं को नाचते गाते झूमते रहे। कार्यक्रम में ग्राम बोइरडीह वालों की आकर्षक जस झांकी के कलाकारों ने ग्रामीणों को देर शाम तक देखने सुनने बांधे रखा। अंतिम विसर्जन शाम तक नाले एवं तालाब में किया गया।


