बिहार कैडर की आईएएस शैलजा का तबादला:9 माह में 8 IAS-IPS कैडर बदल राजस्थान आए, इनमें 6 महिला अफसर भी

राजस्थान को अब एक आईएएस अधिकारी मिल गई है। बिहार कैडर की 2021 बैच की आईएएस शैलजा पांडे का तबादला केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर कर दिया है। राजस्थान कैडर के आईएफएस अधिकारी गौरव गर्ग से विवाह के आधार पर केंद्र सरकार ने पांडे का यहां तबादला किया है। गर्ग वर्ष 2015 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि पिछले नौ महीनों में दूसरे राज्यों से आईएएस-आईपीएस ट्रांसफर होकर राजस्थान आए हैं। इनमें छह महिला अफसर शामिल हैं। आईएएस रश्मि और आईपीएस कार्तिकेय वर्ष 2021 बैच की आईएएस रश्मि रानी को तमिलनाडु कैडर आवंटित किया था। रश्मि कुछ समय पहले राजस्थान कैडर के आईपीएस कार्तिकेय वर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधी। कार्तिकेय वर्ष 2023 बैच के आईपीएस हैं। इसके आदेश 24 जनवरी को जारी किए गए। आईएएस गरिमा नरुला और रजत यादव इसी साल 27 जून को तेलंगाना कैडर की आईएएस गरिमा नरुला का तबादला केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर में कर दिया। नरुला वर्ष 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें इसी बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी रजत यादव से मैरिज के आधार पर यहां भेजा गया है। आईएएस चारू और आईपीएस सुजीत शंकर केंद्र सरकार ने त्रिपुरा कैडर की आईएएस अधिकारी चारू को तबादला राजस्थान किए जाने को मंजूरी दे दी है। वर्ष 2022 बैच की अधिकारी चारू का तबादला राजस्थान कैडर के 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत शंकर से विवाह के आधार पर किया गया है। 19 जून को आदेश निकाले गए। आईपीएस नित्या और आईपीएस पंकज जून में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रशासित प्रदेश की आईपीएस अधिकारी पी.डी. नित्या का तबादला राजस्थान कैडर में किया था। एजीएमयूटी कैडर में वर्ष 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी नित्या का विवाह आईपीएस अधिकारी पंकज यादव से हुआ है। पंकज राजस्थान कैडर में बैच 2022 के आईपीएस अधिकारी हैं। आईएएस प्रतिभा और आईएएस जयदेव सीएस जयदेव सीएस वर्ष 2020 बैच के यूपी कैडर के आईएएस हैं। उन्होंने राजस्थान कैडर की आईएएस अफसर प्रतिभा वर्मा के साथ शादी की है। प्रतिभा भी वर्ष 2020 बैच की आईएएस हैं। केंद्र सरकार ने 31 जनवरी को तबादले की मंजूरी दी। आईएएस आशीष व आईएएस अंशु उत्तराखंड कैडर के आईएएस आशीष कुमार मिश्रा का तबादला गत 11 अप्रैल को राजस्थान कैडर में किया गया था। वर्ष 2021 बैच के अधिकारी मिश्रा ने राजस्थान कैडर में 2022 बैच की अधिकारी अंशु प्रिया से विवाह किया है। इसी आधार पर केंद्र सरकार ने कैडर ट्रांसफर की मंजूरी दी। आईएएस छाया व आईएएस मोहित मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी छाया सिंह भी राजस्थान कैडर में आ गई हैं। वर्ष 2024 बैच की अधिकारी छाया सिंह का तबादला राजस्थान कैडर में 2022 बैच के अधिकारी मोहित कासनियां से विवाह के आधार पर किया गया है। केंद्र सरकार ने गत 11 अप्रैल को यह आदेश जारी किए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *