दिवाली और छठ पूजा पर स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने जयपुर, गांधीनगर, अजमेर, जोधपुर और कोटा स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। इसके तहत स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की अलग व्यवस्था रहेगी। जयपुर स्टेशन पर परशुराम सर्किल और मेट्रो स्टेशन स्थित थर्ड एंट्री गेट से यात्री प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद ट्रेन आने से एक घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे। दूसरे प्रवेश द्वार (पार्सल ऑफिस), हावड़ा ब्रिज, डीआरएम ऑफिस के सामने से यात्री प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहीं, स्टेशन से बाहर आने के लिए हावड़ा ब्रिज, फूड प्लाजा के सामने और मेन पोर्च एरिया निर्धारित किया है। 10 से 15 अक्टूबर तक ट्रायल होगा। इसके बाद प्लान अनुसार ही एंट्री और एग्जिट कराया जाएगा। 15 से प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं मिलेंगे, एक घंटे पहले ही एंट्री यहां से एंट्री यहां से एग्जिट जयपुर जंक्शन 6 व 7 प्लेटफॉर्म के यात्री यहां से निकलेंगे


