खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स:अक्टूबर में जूनियर व अंडर-23 नेशनल, एसएमएस ट्रैक बंद; कहां दौड़े खिलाड़ी

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स नवंबर में हैं। समय पर होंगे भी या नहीं, तय नहीं। एसएमएस का एथलेटिक ट्रैक अभी से बंद हो गया। अक्टूबर में ही जूनियर और अंडर-23 की नेशनल है। इसके लिए खिलाड़ी तैयारी कर रहे थे। अब कहां तैयारी करें। विद्याधर के ट्रैक पर प्रैक्टिस नहीं कर सकते। फुटबॉल को लीज पर दिया है। पुलिस लाइन में एंट्री नहीं है। गुरुवार को खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे, ताले लगे देख निराश हुए। बोले, सुबह 9 बजे तक और शाम को 5 बजे के बाद ट्रैक खुल जाए तो प्रैक्टिस कर सकते हैं। काम के लिए लेबर 9 बजे बाद ही आएगी। हम उससे पहले चले जाएंगे। बैडमिंटन के भी दो हॉल हैं, एक प्रैक्टिस के लिए खुल सकता है। RSSC ने बंद करवा दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *