आंकड़ों में मेरा शहर:जयपुर में सरकारी अनुमान से 155 प्रतिशत ज्यादा बच्चे जन्म ले रहे, गांवों में सिर्फ 50 फीसदी

राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में सरकार के अनुमान से हर साल 226% ज्यादा बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। सरकार ने 2024 में प्रदेश में 4 लाख 47,391 बच्चों के जन्म का अनुमान लगाया था, लेकिन पंजीकरण 10 लाख 11,299 का हुआ, जो अनुमान का 226.04% है। जयपुर के शहरी क्षेत्र में 91,612 बच्चों के जन्म का अनुमान था, लेकिन पंजीकरण 1 लाख 41,174 का हुआ, यह भी अनुमान का 154.10% है। वहीं गावों में अनुमान की तुलना में 50 फीसदी ही रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। भास्कर एक्सपर्ट- शहरों में डिलीवरी करवा रहे ग्रामीण विशषज्ञों का कहना है कि शहरों में अनुमान से दोगुना से अधिक बच्चों के जन्म के 2 कारण हो सकते हैं। अनुमान का तरीका गलत या ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का जन्म शहरों में हो रहा है। इससे स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता सुविधाओं की योजना बनाने में बाधा उत्पन्न हाेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *