भीलवाड़ा | भीलवाड़ा बीजेएस क्रिकेट आयोजन समिति की बैठक 1 अक्टूबर को संचेती कॉलोनी स्थित केके टावर में हुई। अध्यक्षता राजकुमार लोढ़ा प्रेसिडेंट, बीजेएस यूथ विंग ने की। इस बैठक में राजकुमार लोढ़ा प्रेसिडेंट, बीजेएस यूथ विंग, इंदर चोपड़ा सेक्रेटरी, अभिषेक खजान्ची, सिद्धार्थ कावड़िया संरक्षक, हुक्मीचंद खटोड़ ट्रेजरार, मुकेश भुरा कमेटी मेंबर, राजेश बाबेल कमेटी मेंबर, जितेंद्र बांठिया कमेटी मेंबर सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बीजेएस प्रीमियम लीग-2 को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे।


