भीलवाड़ा | शहर के टेक्सटाइल सेक्टर में प्रोसेस हाउस मालिकों की ओर से लगाए जा रहे 2 प्रतिशत हैंडलिंग चार्ज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर गुरुवार को भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के प्रतिनिधियों और प्रोसेस हाउस मालिकों के बीच बैठक हुई, लेकिन प्रोसेस हाउस संचालक शुल्क वापस लेने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद फेडरेशन पदाधिकारियों श्याम चांडक, रामेश्वर काबरा और प्रेम गर्ग ने टेक्सटाइल व्यापारियों के साथ अलग से बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे कलेक्ट्रेट के सामने मुखर्जी गार्डन में सभी टेक्सटाइल व्यापारियों की सामूहिक बैठक होगी। इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर और सांसद को ज्ञापन सौंपेंगे।


