गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रमदान किया

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती पर भाजपा जिला संगठन ने संगोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने अध्यक्षता की। स्वच्छता अभियान संयोजक मुकेश शर्मा देबू, शास्त्री मंडल अध्यक्ष रमेश खोईवाल, पार्षद उदयलाल तेली, पूर्व सभापति मंजू चेचाणी की उपस्थिति में कोटा रोड स्थित बड़लेश्वर महादेव मंदिर में आयोजन हुआ। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चला साफ सफाई की। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, विशाल गुरुजी, कुलदीप शर्मा, गोपाल तेली, सुरेंद्र सिंह मोटरास, ललिता कंवर, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, महावीर समदानी, नागेन्द्र सिंह राव, पंकज प्रजापत, रामसिंह शक्तावत, तरुण सोमानी, हरीश सालवी, मुकेश शर्मा, यशोवर्धन सेन, मुकेश चेचाणी, मोहिनी माली और अनीता आर्य उपस्थित रहीं। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में गुरुवार 11:15 बजे जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। दोनों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। दुर्गेश पानेरी ने बताया कि नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, पूर्व सभापति मधु जाजू, मंजू पोखरना, कैलाश सेन, राजेंद्र जैन, पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, लाजपत आचार्य, ईश्वर खोईवाल, ज्ञानमल खटीक, पार्षद वसीम शेख, अर्चना दुबे, नरेंद्रसिंह गुड्डा, कलीम काजी, प्रकाश पितलिया, अनिल राठी, मोहम्मद रफीक शेख, मोहम्मद हारुन रंगरेज, सुनील दत्त शर्मा, एडवोकेट ओमप्रकाश तेली आदि मौजूद थे। भोपाल क्लब के सामने गांधी मार्केट एवं स्मृति वन में भी गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किया। कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, गांधीवादी विचारकों एवं आमजन ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। नगर विकास न्यास, महात्मा गांधी अस्पताल में भी संगोष्ठी, पुष्पांजलि कार्यक्रम किए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, सचिव नगर विकास न्यास ललित गोयल, उपखंड अधिकारी भीलवाड़ा आदि उपस्थित थे। राउमावि राजेन्द्र मार्ग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर स्थित गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकरलाल माली, भाजपा नेता आजाद शर्मा, शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र सुथार, लघु उद्योग भारतीय प्रांत संयोजक रवि जाजू, प्रोफेसर भगवतीलाल जागेटिया, दिलीप कुमार मीणा, अजय कुमार दरड़ा, अनिल कुमार व्यास सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। डॉ. माली ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *