भीलवाड़ा | बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि करीब 80 वर्ष से शारदीय नवरात्र में श्रीराम का प्रिय मंत्र रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम की अखंड धुनी प्रतिपदा से विजयादशमी पर्यंत 24 घंटे अनवरत चलती है। यह अनुष्ठान मंदिर के निर्माण कर्ता संस्थापक बजरंग मंदिर ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष सेठ गजाधर मानसिंहका ने आरंभ की। इसके बाद सेठ सीताराम मानसिंहका, कैलाशचंद्र मानसिंहका, स्वर्गीय पंडित गोविंदराम शर्मा ने इसे चालू रखी। वर्तमान में जगदीशचंद्र मानसिंहका एवं मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अनिलकुमार मानसिंहका का सहयोग है। इसमें कीर्तन करने वालों की तीसरी पीढ़ी आने लगी है। अनुष्ठान की पूर्णाहुति विजयादशमी को हुई। सुबह राम दरबार एवं हनुमत मंदिर के शिखर पर अनिल मानसिंहका ने ध्वज स्थापना की। देवी प्रतिमाओं का पूजन एवं हवन शांति कराई। राम दरबार का शृंगार, हनुमान जी को रजत चोला चढ़ाया। कीर्तन करने वालों का सम्मान अनिल मानसिंहका ने किया। महाआरती कर प्रसाद वितरित किया। सरगांव के रामेश्वर काबरा परिवार, राजेश अग्रवाल, अशोक मेलाना, प्रदीप कुमावत, दीपक सोनी, विक्रम दाधीच, रमेश खोईवाल, योगेश प्रहलादका, अनिल अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।


