शक्तिधाम में 108 कन्याओं का पूजन किया

भीलवाड़ा | रोडवेज स्टैंड स्थित दुर्गामाता मंदिर शक्तिधाम में नवरात्र की पूर्णाहुति पर हवन के बाद महाआरती की गई। 108 कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। चुनरी ओढ़ाई। फल, शिक्षण सामग्री भेंट की। गुरुवार सुबह सुबह पुजारी सत्यनारायण कुदाल के सानिध्य में माता का विशेष शृंगार किया। एक कुंडीय हवन में आहुतियां दी। मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेंद्रकुमार भट्ट के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया। ममता, अंशुल भंडारी व अविनाश दाधीच ने भजनों की प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *