जयपुर के नींदड़ जंगल में मिला नर-कंकाल:जानवरों ने भी नोच रखा था; पुलिस बोलीं- शरीर पूरी तरह से सड़ चुका है

जयपुर के नींदड़ जंगल में गुरुवार शाम नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल में 2 किलोमीटर अंदर नाले में कंकाल पड़ा हुआ था। हरमाड़ा थाना पुलिस ने कंकाल को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में नर कंकाल करीब एक महीने पुराना होना लग रहा है। SHO (हरमाड़ा) उदय सिंह यादव ने बताया- हरमाड़ा के नींदड़ में डोल का बाढ़ जंगल में नर कंकाल मिला है। शाम करीब 6:30 बजे जंगल में नर कंकाल पड़े होने की सूचना मिली थी। रोड से करीब 2 KM अंदर जंगल में पहुंचने पर नाले में नर कंकाल पड़ा मिला। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। नर कंकाल के पास शर्ट और पेंट पड़ी थी। देखने से कंकाल करीब एक महीने पुराना प्रतीत होता है। जिसके चलते शरीर पूरी तरह से सड़-गल गया। कुछ हिस्से को जानवरों ने भी नोच खाया है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि FSL टीम की मदद से सबूत जुटाने के साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *