शादी से 3 दिन पहले युवती गुमशुदा:सुबह घर से बिना बताए चली गई,पुलिस जांच में जुटी

सीकर में 25 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती अपनी शादी से 3 दिन पहले घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस अब युवती की तलाश कर रही है। सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली 25 साल की युवती के बड़े भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी बहन की शादी 4 अक्टूबर को होना तय है। लेकिन 1 अक्टूबर की सुबह 4:30 के करीब उसकी बहन घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। इस पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारी और गांव में काफी ढूंढा लेकिन उनकी बहन का कुछ भी पता नहीं चल सका। एक तरफ जहां परिवार शादी की तैयारियों में लगा था। वहीं अब युवती के गुमशुदा होने के बाद परिवार के लोग मायूस हैं। हालांकि पुलिस अब युवती की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार युवती का रंग गेहूंआ है जिसने पीले रंग का सूट पहना हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *