सीकरी में रावण दहन से पहले पटाखा फटा:चिंगारियों की चपेट में आए लोग, अफरा-तफरी मचने से चार घायल

डीग जिले के सीकरी कस्बे में दशहरे के अवसर पर रावण दहन से पहले एक पटाखा फट गया। चिंगारियों की चपेट में आने और अफरा-तफरी मचने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों और पूर्व विधायक वाजिब अली की मदद से सीकरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। पूर्व विधायक वाजिब अली ने बताया-नाल बम की चिंगारी अचानक चारों तरफ फैलने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राज्य मंत्री ने लिया घटना का संज्ञान घटना के बाद राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने भी बयान जारी कर कहा कि उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली है। मंत्री ने बताया कि सभी लोग अब सुरक्षित हैं और उनका समुचित इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने उपखंड अधिकारी को मौके पर भेज दिया है और लगातार स्वास्थ्य विभाग से संपर्क में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *