जयपुर रोड पर स्कूल वाहन पलटा:मैजिक ने पहले स्कूटी सवार को टक्कर मारी, फिर हाइवे पर पलट गई, चार लड़कियां घायल

बीकानेर में शुक्रवार सुबह एक स्कूल वाहन पलटने से चार लड़कियां घायल हो गई। चारों लड़कियां सोफिया स्कूल की है, जिनका पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसा जयपुर रोड पर उस वक्त हुआ जब स्कूल जा रही टाटा मैजिक गाड़ी के आगे एक स्कूटी आ गई। सुबह करीब सात बजे सोफिया स्कूल की स्टूडेंट्स को लेकर एक मैजिक जा रही थी। इसी दौरान म्युजियम सर्किल से जयपुर की तरफ स्काउट-गाइड ऑफिस के सामने एक स्कूटी इस मैजिक के आगे आ गई। मैजिक इस स्कूटी से टकराई, जिससे स्कूटी सवार गिर गए। बाद में मैजिक सवार तेजी से आगे मुड़ने लगा। इसी दौरान मैजिक पलट गई। इस दौरान मैजिक में दस लड़कियां थी। रास्ते पर चल रहे लोगों ने तुरंत लड़कियों को बाहर निकाला। इनमें चार लड़कियों के गंभीर चोट आई। इन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। दो लड़कियों का एक्सरे भी हाथों हाथ करवाया गया। चारों लड़कियों की हालत खतरे से बाहर है। पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा भी मौके पर पहुंचे और लड़कियों के एक्सरे करवाया। शर्मा ने बताया कि सभी लड़कियां सोफिया स्कूल की है और सभी सुरक्षित है। ड्राइवर की पिटाई उधर, एक्सीडेंट के बाद मौके पर ही खड़े मैजिक चालक को आसपास के लोगों ने पीट दिया। लोगों का आरोप था कि स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मैजिक रोकने के बजाय भगाने लगा था। इसी कारण ये मोड़ पर पलट गई। ड्राइवर अगर रुक जाता तो ये हादसा नहीं होता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *