शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला:सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 80,770 के स्तर पर आया, निफ्टी भी 50 अंक गिरा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 3 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 80,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 24,780 के स्तर पर कारोबार कर रह है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर्स में गिरावट और 13 शेयर्स में तेजी है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 01 अक्टूबर को DII ने 2,916 करोड़ के शेयर्स खरीदे बुधवार को सेंसेक्स 716 अंक चढ़ा था हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 716 अंक चढ़कर 80,983 पर बंद हुआ। निफ्टी में 225 अंक की तेजी रही, ये 24,836 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर चढ़कर बंद हुए। डीमर्जर के बाद टाटा मोटर्स का शेयर 5.5% चढ़ा था। कोटक बैंक, ट्रेंट, सनफार्मा और एक्सिस बैंक के शेयर्स 3.6% चढ़कर बंद हुए थे। बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में तेजी रही। NSE का मीडिया इंडेक्स 3.97%, प्राइवेट बैंक 1.97%, फार्मा 1.30%, हेल्थकेयर 1.27% और रियल्टी 1.10% चढ़े। अकेला सरकारी बैंकों का इंडेक्स 0.37% गिरकर बंद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *