जेल में दो कैदियों के पास मोबाइल, सिम कार्ड मिला:गुरूवार को कोतवाली पुलिस ने सर्च किया था,मामला दर्ज

अलवर सैंट्रल जेल में तलाशी के दौरान बंदियों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वार्ड नंबर-3 की बेरिक नंबर-1 में तलाशी ली गई। इस दौरान विचाराधीन बंदी अजय खोरी पुत्र रामनिवास निवासी खोरी (बहरोड़) के बिस्तर से केचड्डा कंपनी का ब्लैक कलर मोबाइल फोन और बंदी यशपाल उर्फ छोटिया पुत्र दयाराम निवासी गुगड़िया (बहरोड़) के पास से एयरटेल का टूटा हुआ सिम कार्ड बरामद किया गया। बरामदगी का वीडियो मौके पर बनाया गया और निषिद्ध सामग्री को सीलबंद कर जब्त किया गया। जेल प्रशासन ने इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सब इंस्पेक्टर रोहित को सौंपी है। एफआईआर धारा 42 कारागार (संशोधन) अधिनियम 2015 के तहत दर्ज की गई है। अब मोबाइल के अवैध गतिविधियों में उपयोग होने की भी जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *