सवाई माधोपुर में रावण दहन के बाद हुई म्यूजिकल नाइट:बालीवुड सिंगर रविन्द्र उपाध्याय के गानों पर थिरके युवा

सवाई माधोपुर में नगर परिषद की ओर से विजयादशमी के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां 3 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इसी कड़ी में गुरुवार रात दशहरा मैदान पर रावण दहन के बाद म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड सिंगर रविन्द्र उपाध्याय ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दी। यहां बॉलीवुड गायक रविन्द्र उपाध्याय ने अपने गानों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। जय श्रीराम के जयकारे गूंजे
यहां रविन्द्र उपाध्याय ने “जय श्री राम”, “केसरी के लाल”, “लगी तुमसे मेरी लगन” “यारों ने मेरे वास्ते क्या कुछ नहीं किया 100 बार शुक्रिया” जैसे लोकप्रिय गाने पेश किए। मैदान में मौजूद दर्शक कभी दूर से तो कभी नजदीक जाकर मोबाइल कैमरों में इस क्षण को कैद करते नजर आए।
इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के बीच दशहरा मैदान उत्साह और उल्लास से गुंजायमान हो उठा। म्यूजिक नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने भगवान गणेश के चित्र के सामने दीपक जलाकर किया। जिसके बाद नगर परिषद की ओर से डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
स्वागत सत्कार के बाद म्यूजिकल नाइट का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इन फोटोज में ​देखिए म्यूजिकल नाइट की झलकियां…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *