ईंटों से भरा ट्रक पलटा, चालक समेत चार मजदूर घायल:सिंगरौली में सड़क धंसने से हादसा; सभी अस्पताल में भर्ती

सिंगरौली जिले के बलियरी इलाके में आज सुबह ईंटों से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में चालक समेत चार मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बैढन के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। ट्रक इंडस्ट्रियल एरिया से बलियरी इलाके की ओर जा रहा था, तभी सड़क किनारे पलट गया। ट्रक चालक सुरेश कुमार और तीन अन्य मजदूर ट्रक में फंस गए थे, जिन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक के पिछले हिस्से में बैठे तीन मजदूरों में से राम सिया नामक मजदूर को अधिक चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय निवासी अलीम शेख ने बताया कि कुछ समय पहले अमृत जल योजना के तहत सड़क का काम हुआ था, लेकिन उसे ठीक से बनाया नहीं गया। इसी कारण सड़क धंस गई और ट्रक बेकाबू होकर पलट गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *