बाभनटोली तालाब में जहर, 50 क्विंटल से अधिक मछलियां मरीं:असामाजिक तत्वों पर आरोप, तालाब मालिक ने की कार्रवाई की मांग

गिरिडीह शहर के बाभनटोली इलाके में एक निजी तालाब में असामाजिक तत्वों द्वारा जहर डालने का मामला सामने आया है। इस घटना में तालाब की 50 क्विंटल से अधिक मछलियां मर गईं, जिससे तालाब मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही तालाब मालिक तरुण कुमार सिंह उर्फ गोलू कुमार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तालाब से मरी हुई मछलियों को बाहर निकाला। सैकड़ों की संख्या में मछलियां पानी की सतह पर तैरती मिलीं। 80 हजार रुपए की मछली जीरा डाला था तालाब मालिक गोलू कुमार ने बताया कि यह उनके परिवार का निजी तालाब है। उन्होंने इसमें 45 किलो मछली जीरा डालकर पालन किया था, जिसकी लागत 80 हजार रुपए थी। गोलू कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस तालाब को सरकारी घोषित कराने और इसके पास सार्वजनिक रास्ता बनाने की मांग को लेकर लगातार विवाद कर रहे हैं। पूर्व में भी इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है। उनका कहना है कि बीती रात इन्हीं असामाजिक तत्वों ने तालाब में जहर डाल दिया, जिससे सभी मछलियों की मौत हो गई। उन्होंने कुछ लोगों पर तालाब से मछली चोरी करने का भी आरोप लगाया है। गोलू कुमार ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। तालाब मालिक ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *