प्रतिमा विसर्जन के दौरान पिकअप पलटने से नाबालिग की मौत:5 घायल, शहडोल से अमरकंटक जा रहे थे ग्रामीण

शहडोल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा एक पिकअप वाहन शुक्रवार सुबह बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से किशोर मुकेश कोल (16) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। वाहन में 20 से अधिक लोग सवार थे और वे सिंहपुर के बोडरी गांव से अमरकंटक प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। घटना धनपुरी थाना क्षेत्र के मुड़कटिया नाला के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। वाहन के बेकाबू होकर पलटने के बाद उसमें सवार लोगों ने स्वयं ही पलटे हुए पिकअप को सीधा करने का प्रयास किया ताकि दबे हुए किशोर को निकाला जा सके। हालांकि, जब तक मुकेश को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायलों को धनपुरी अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलने पर धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए धनपुरी अस्पताल पहुंचाया। धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंदरो ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पिकअप वाहन पलटने से एक किशोर की मौत हुई है। गुरुवार शाम को गोहपारू थाना क्षेत्र में भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक हादसा हुआ था। नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण प्रतिमा विसर्जन कर रहे दो लोग तेज बहाव में बह गए थे। उनकी तलाश के लिए शुक्रवार सुबह से एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *