बोकारो स्टील प्लांट हादसे में एक मजदूर की मौत:28 सितंबर को SMS-2 में हुआ था हादसा, परिजनों ने उठाई न्याय और मुआवजे की मांग

बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) में 28 सितंबर को हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर ब्रजेश महथा (27) की इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्रजेश श्री महावीर कंस्ट्रक्शन के तहत कार्यरत थे। इस हादसे में घायल हुए दो अन्य मजदूरों का इलाज अब भी बोकारो जनरल अस्पताल में जारी है। घटना उस समय हुई थी, जब एक क्रेन का रोप टूटने से गर्म धातु (हॉट मेटल) नीचे गिर गई, जिससे शॉप में आग लग गई। हादसे के बाद डीसी ने 12 दिन के भीतर जांच पूरी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बीएसएल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया ब्रजेश की मौत के बाद परिजन, कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और बीएसएल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता जगन्नाथ महथा ने कहा कि प्रबंधन द्वारा समय पर जो उचित कार्रवाई कार्रवाई की गई, जिससे ब्रजेश की जान नहीं बच सकी। वहीं, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि यह सरासर बीएसएल प्रबंधन की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को बिना समुचित प्रशिक्षण के जोखिम भरे कार्यों में लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *