पाली में शुक्रवार दोपहर को स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो छात्राएं घायल हो गईं। हादसा जोधपुर रोड पर स्कूल से कुछ ही दूरी पर हुआ। जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक को जोधपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार 11वीं कक्षा की स्टूडेंट लक्षिता तलेसरा और उर्वी मेहता से घर लौट रही थीं। इस दौरान मोड पर तेज रफ्तार से आ रहा बाइक सवार उनकी स्कूटी से टकरा गया। हादसे में दोनों स्टूडेंट के सिर में चोट आई। एक छात्रा जोधपुर रेफर घटना स्कूल से कुछ ही दूरी पर हुई थी। ऐसे में स्कूल स्टाफ भी तुरंत मौके पर पहुंचा और दोनों घायल स्टूडेंट को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। बाद में एक गंभीर घायल छात्रा को जोधपुर रेफर किया गया। इस दौरान दोनों घायलों के परिजन भी हॉस्पिटल में मौजूद रहे।


