24 घंटे बाद नदी से मिला व्यक्ति का शव:मैहर की बुढ़ागर नदी में चला सर्च ऑपरेशन

मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ागर में नदी के तेज बहाव में बह गए व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को नदी से निकाला। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जहान सिंह पिता राम प्रताप सिंह (45 वर्ष), निवासी बुढ़ागर, गुरुवार दोपहर नदी किनारे नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें नदी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका हुई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और 112 डायल को खबर दी गई। अमदरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू की। नदी में बहाव तेज होने के कारण शुरुआती तलाश में सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के चलते अधिकारियों ने खोजबीन की प्रक्रिया धीमी कर दी। कई घंटों तक ढूंढ़ने के बाद भी जहान सिंह का कोई पता नहीं चला। रात का अंधेरा बढ़ने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया था। शुक्रवार सुबह 7 बजे से सर्च ऑपरेशन फिर शुरू किया गया। लगातार खोजबीन के बाद दोपहर में जहान सिंह का शव नदी किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। अमदरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। देखिए तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *