अलमारी में रखी तेजाब की बोतल महिला के ऊपर गिरी:चेहरा-कंधा झुलसा, पति के मोबाइल छीनने पर विवाद के दौरान हादसा

पन्ना जिले के आमनगंज थाना अंतर्गत अंधरकुआ में एक 25 साल महिला तेजाब गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के चेहरे और कंधा झुलस गया है। घायल महिला सुषमा गुप्ता अमानगंज की रहनी वाली हैं। इन्होंने बताया कि यह घटना 2 अक्टूबर की रात को हुई। उनका अपने पति दिलीप गुप्ता से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। घर में रखी तेजाब की बोतल महिला के ऊपर गिरी सुषमा के अनुसार, उन्होंने अचानक पति का मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान घर की अलमारी में रखी तेजाब की बोतल उन पर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। महिला ने बताया कि उनकी शादी लगभग 7-8 साल पहले अंधरकुआ में हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। उनके पति मजदूरी करते हैं और घर पर गाड़ियों की बैटरी का काम भी होता है, जिसके कारण घर में तेजाब की बोतल रखी हुई थी। जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर सुधीर सिंह चौहान ने कहा कि मामले की जानकारी जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *