हाईवे पर खड़े ट्रेलर में घुसी स्विफ्ट डिजायर:2 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

दौसा में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर हाईवे पर खड़े ट्रेलर में जा घुसी। भीषण सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर घायल हो गए, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 गंभीर घायलों को परिवहन विभाग की गाड़ी ने जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 21 पर कांदोली गांव के पास शाम करीब 4 बजे हुआ। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, सवारियां फंसी
पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग जयपुर से तरफ भरतपुर की ओर से जा रहे थे। वहीं ट्रेलर हाईवे के किनारे पर खड़ा था। इस बीच तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई और खिड़कियों के शीशे टूट गई। हादसे में भीतर बैठे पांचों लोग लहूलुहान हो गए। कार में लोग बुरी तरफ फंस चुके थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मशक्कत से निकाला गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन घायलों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल मृतक व घायलों की पहचान में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *