ब्यावर शहर के कई इलाकों में शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता (पवस–II) एवीवीएनएल, ब्यावर ने बताया कि आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33/11 केवी सेदरिया जीएसएस और गोविंदपुरा जीएसएस पर शटडाउन रहेगा। इस शटडाउन से आशापुरा, पाली बाजार, विजयनगर रोड, उदयपुर रोड, देलवाड़ा–लसाड़िया, सेंदड़ा रोड, हाउसिंग बोर्ड, सिरोला, केंद्रीय स्कूल, पीएचईडी और जालियां फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके अतिरिक्त, 33/11 केवी गद्दीथोरियां जीएसएस पर भी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के लिए शटडाउन रहेगा। इससे गद्दीथोरियां, मसूदा रोड, देलवाड़ा रोड, बलाड़ रोड और तालाब की पाल सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


