विसर्जन जुलूस में घुसी बोलेरो, दो की मौत:14 लोग घायल; 5 घंटे किया चक्काजाम, आश्वासन के बाद माने

पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरिया मोड़ पर गुरुवार रात तेज रफ्तार बोलेरो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में घुस गई। हादसे में 15 लाेग घायल हो गए थे। इनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। विरोध में शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने खमरिया मोड़ पर चक्काजाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद पांच घंटे बाद लोग माने। बाकी घायल कटनी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक खमरिया निवासी राकेश पटेल (36) और पुरुषोत्तम पटेल (38) की कटनी जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार चालक ने दुर्गा विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को कुचला था। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 25 लाख और जमीन की मांग ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, वे चक्काजाम जारी रखेंगे। सूचना पर एसडीओपी पवई व थाना प्रभारी समेत एसडीएम शाहनगर पहुंचे। दोपहर करीब 3:30 बजे अफसराें की समझाइश के बाद लोग माने। एसडीएम रामहेत चौधरी ने बताया कि ग्रामवासी मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा व सड़क किनारे एक एकड़ जमीन की मांग कर रहे थे। ग्रामवासियों को समझाइश दी गई है। उनकी मांगों का प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा। एक महीने का समय देने के बाद माने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *