घर में घुसी बस, 4 साल की बच्ची की मौत:नरसिंहपुर में छोटी बहन गंभीर, मकान क्षतिग्रस्त; परिजन ने लगाया जाम

नरसिंहपुर एक तेज रफ्तार बस अचानक सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी। घर के बाहर खेल रही दो मासूम बच्चियां इसकी चपेट में आ गईं। भाग्यश्री मेहरा (उम्र 4 वर्ष) पिता महेन्द्र कुमार मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई। मानबी मेहरा (उम्र 3 वर्ष) पिता रामजी मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्ची के पिता और घायल बच्ची के पिता दोनों सगे भाई हैं। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया है। दुर्घटना में मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्पीड में थी बस, सड़क से उतरकर घर में घुसी हादसा जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5 बजे श्रीनगर के पास स्थित ग्राम पचामा में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक ने संभवतः वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। तेज गति के कारण बस सड़क से उतरकर सीधे घर से टकरा गई। घटना के बाद परिजन ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही गोटेगांव एसडीएम संघमित्रा गौतम, एसडीओपी मनीष त्रिवेदी, थाना प्रभारी प्रदीप सराफ और झोतेश्वर चौकी प्रभारी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजन से चर्चा कर समझाइश दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *