राज्य स्तरीय नेटबॉल 17 और 19 आयुवर्ग छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को सुपरलीग मुकाबले खेले गए। इन रोमांचक मुकाबलों में खिलाडियों एवं टीमों के बीच कडी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सवाई माधोपुर में यह टूर्नामेंट गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानटाउन के संयोजन में पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हो रहा है। चार-चार टीमें पहुंची सेमीफाइनल में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल मीणा और प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानटाउनकल्पना शर्मा ने बताया कि खिलाडियों के लिए रहने, खाने-पीने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए लगातार भामाशाहों का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को खिलाडियों और आयोजन से जुडे समस्त कर्मचारियों के लिए भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्या की ओर से की गई है। 17 एवं 19 वर्ग की प्रतियोगिता में जयपुर, श्री गंगानगर, भीलवाडा एवं हनुमानगढ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल मुकाबलों का रोमांच शनिवार को होगा। शुक्रवार को खेले गए सुपरलीग मुकाबलों में कडी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सुपर लीग 17 वर्ष के शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में जयपुर ने बाडमेर को 17-8 से हराया। श्रीगंगानगर ने चुरू को 20-17 से, भीलवाडा ने पाली को 26-10 से, हनुमानगढ ने बाडमेर को 18-7 से, जयपुर ने सीकर को 14-10 से, भीलवाडा ने चुरू को 17-10 से, श्री गंगानगर ने पाली को 17-8 से, हनुमानगढ ने जयपुर को 19-12 से एवं सीकर ने बाडमेर को 15-8 से हराया।इसी प्रकार 19 वर्षीय आयुवर्ग के मुकाबले मेंजयपुर ने श्रीगंगानगर को 21-10 से, चुरू ने बाडमेर को 9-8 से, हनुमानगढ ने झुंझुनू का 25-9 से, भीलवाडा ने उदयपुर को 29-1 से, जयपुर ने चुरू को 24-10, श्रीगंगानगर ने बाडमेर को 15-10, हनुमानगढ ने भीलवाडा को 18-16 से एवं झुंझुनू ने उदयपुर को 20-8 से हराया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच नॉक आउट तरीके से खेले जाएंगे। इसके साथ ही प्रतियोगिता में 5 वें से 8वें स्थान के लिए भी मुकाबले पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित हुए।


