झालावाड़ में स्कूलों में स्टूडेंट को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण:विश्व हृदय व वृद्धजन दिवस पर साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित

झालावाड़ में विश्व हृदय दिवस और विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्कूलों में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में, “सुरक्षित हृदय – स्वस्थ वृद्धजन सप्ताह” के तहत आदर्श विद्या मंदिर सुनेल में सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। चिकित्सक टीम डॉ. शुभम पाटीदार, प्रीतम शर्मा और त्रिलोक नागर ने बच्चों को सीपीआर का परीक्षण दिया। इस दौरान पूर्व शिविर में दिए गए चश्मे के नंबर के अनुसार चश्मों का वितरण भी किया गया। स्कूल को सीपीआर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सप्ताह भर चलने वाली इन गतिविधियों के अंतर्गत जिले के सभी स्कूलों में सीपीआर परीक्षण और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही, जिले में शुगर बोर्ड लगाने का अभियान भी चल रहा है, जिसके तहत अब तक 12 स्कूलों में शुगर बोर्ड लगाए जा चुके हैं। अभियान के तहत, 4 अक्टूबर को जिला स्तरीय “सुरक्षित हृदय – सुरक्षित वृद्धजन” कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, 5 अक्टूबर को समापन सम्मान समारोह, सीपीआर प्रशिक्षण और हृदय रोग जांच से संबंधित कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि इन साप्ताहिक गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य जिले के आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसका लक्ष्य भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत रहते हुए दिनचर्या में बदलाव के माध्यम से उनका निदान करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *