सीहोर में कल (शनिवार) लुनिया फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। कंपनी के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके कारण इन इलाकों में बिजली गुल रहेगी। यह कार्य 33/11 के.व्ही. पावर हाउस उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 के.वी. लुनिया फीडर पर होगा। इसमें पेड़ों की छटाई, लाइन पेट्रोलिंग, एबी स्विच, इंसुलेटर और जम्पर का रखरखाव शामिल है। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में नेहरू कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, मोती बाबा रोड, पावर हाउस कॉलोनी, पावर हाउस चौराहा, लुनिया चौराहा, लुनिया मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, स्टेशन रोड, बाल्मीकि नगर, सुभाष नगर, बीएसआई ग्राउंड क्षेत्र, शारदा स्कूल क्षेत्र, स्वामी नारायण मंदिर, शिवाराध्या कॉलोनी और श्रीराम कॉलोनी शामिल हैं। लुनिया फीडर से संबंधित अन्य क्षेत्रों में भी बिजली बाधित रहेगी।


