रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने किया ज्वाइन:पदभार ग्रहण के पहले कालिका माता के किए दर्शन; 2016 IAS बैच की अधिकारी

IAS मिशा सिंह ने रतलाम कलेक्टर की कमान संभाल ली है। शुक्रवार दोपहर वह रतलाम पहुंची। सबसे पहले कालिका माता मंदिर पहुंच दर्शन किए। इसके बाद कलेक्टर ऑफिस पहुंच ज्वाइन किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर का स्वागत किया। राज्य सरकार ने मंगलवार देर शाम 24 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए थे। इस फेरबदल में 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिनमें रतलाम भी शामिल था। कलेक्टर राजेश बाथम ने कार्यभार नवागत कलेक्टर को सौंपा। जबलपुर में अपर कलेक्टर रहीं
मिशा सिंह 2016 बैच की IAS अधिकारी हैं। रतलाम कलेक्टर बनाए जाने के पूर्व जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थी। रतलाम के पूर्व कलेक्टर राजेश बाथम को मंत्रालय में वन विभाग का अपर सचिव पदस्थ किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *