शाजापुर में भावांतर भुगतान योजना पंजीयन शुरू:विधायक अरुण भीमावद ने किया शुभारंभ, 17 अक्टूबर तक चलेगा

शाजापुर जिले में मध्य प्रदेश सरकार की भावांतर भुगतान योजना के तहत किसानों के पंजीयन का शुभारंभ हो गया है। बेरछा प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था में विधायक अरुण भीमावद ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की। पंजीयन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगी। विधायक भीमावद की अध्यक्षता में शाजापुर की जिला मार्केटिंग सोसाइटी, टंकी चौराहा पर भी पंजीयन कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गोहिल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। भावांतर भुगतान योजना के तहत किसानों का पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। सोयाबीन विक्रय की अवधि 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। किसानों को पंजीयन के बाद कृषि उपज मंडियों में अपनी उपज बेचने पर ही इस योजना का लाभ मिलेगा। पंजीयन प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं, कॉमन सर्विस सेंटर और एमपी किसान ऐप के माध्यम से कराए जा सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है। केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर इस बीच, कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिले के कांजा, पतोली, खेरखेड़ी (सतगांव) और दुपाड़ा सहित कई पंजीयन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पंजीयन में कोई परेशानी न हो। सभी केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहें और 15 अक्टूबर तक सभी किसानों का पंजीयन पूरा कर लिया जाए। कलेक्टर ने खाद पंजीयन की व्यवस्था सुनिश्चित करने और योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए फ्लेक्स, बैनर तथा गांवों में डोंडी पिटवाने के भी निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *