पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:पांव बुरी तरह कुचला, इलाज के लिए जयपुर रेफर

डीडवाना के तीतरी गांव में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप की टक्कर से हुए इस हादसे में घायल के पैर बुरी तरह कुचल गए, जिसके बाद उसे जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, तीतरी निवासी प्रकाश जांगिड़ (42) पुत्र सालगराम जांगिड़ अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान एक पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और पिकअप पलटकर उसके पांव पर जा गिरी। इस दुर्घटना में प्रकाश का पांव गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल प्रकाश को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल, डीडवाना ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर जयपुर रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *