MP में विजयादशमी: भोपाल समेत जगह-जगह रावण का दहन:इंदौर में जमकर आतिशबाजी; उज्जैन में तेज हवाओं से गिरा पुतला, रतलाम में अधूरा जला

देश के साथ पूरे मध्यप्रदेश में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, गुना और नर्मदापुरम समेत पूरे प्रदेश में गांव-गांव, शहर-शहर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया है। भोपाल के कोलार में प्रदेश का सबसे ऊंचा 105 फीट का रावण का पुतला बनाया गया था। यहां रावण दहन से पहले जमकर आतिशबाजी भी की गई। भोपाल में ही टीटी नगर दशहरा मैदान में रावण दहन हुआ। खरगोन, खंडवा और नर्मदापुरम समेत कई शहरों में जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं भगवान श्रीराम की शोभायात्रा भी निकाली गई। इंदौर जिले में दशहरे के दूसरे दिन 3 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक और कोषालय में लागू नहीं होगा। उज्जैन में नीचे गिरा पुतला, इसी हालत में जलाया
उज्जैन में रावण का पुतला दहन के पहले ही तेज आंधी से नीचे गिर गया। इसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। यहां गिरे हुए पुतले का ही दहन किया गया। रतलाम में अधूरा जला रावण का पुतला
रतलाम में रावण का पुतला अधूरा जला। नीचे-नीचे का हिस्सा तो जल गया। धड़ खड़ा रह गया। बाद में क्रेन की मदद से रावण के पुतले पर पेट्रोल डाला गया। फिर भी केवल चेहरा ही जला। बाकी हिस्सा नहीं जला। इसके बाद रतलाम महापौर ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड और उसका पेमेंट नहीं करने की बात कही। रावण दहन की तस्वीरें देखिए –

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *