झाड़ियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका:गले में साड़ी का फंदा मिला, एफएसएल टीम ने किया निरीक्षण

बालाघाट जिले के कुमनगांव में 35 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध हालात में झाड़ियों में मिला। महिला के गले में साड़ी का फंदा लगा होने से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार को सामने आई। सूचना मिलते ही परसवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए परसवाड़ा अस्पताल भिजवाया। बालाघाट से एफएसएल टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परसवाड़ा थाना प्रभारी मदनलाल इवने ने बताया कि महिला लेखवती यादव के कपड़े अस्त-व्यस्त और फटे हुए मिले हैं, जिससे उसके साथ जबरदस्ती की आशंका भी है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस के अनुसार, मृतका लेखवती का पति राजकुमार यादव मजदूरी करने शहर से बाहर गया हुआ है। लेखवती 11 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटे के साथ घर में रहती थी। उनका मकान गांव के एक छोर पर है, जिसके पास ही पलाश के पेड़ों की झाड़ियां हैं, जहां शव मिला। इससे पहले भी इसी थाना क्षेत्र में एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिला था, जिसमें परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *