नए साल पर पुणे-अहमदाबाद फ्लाइट हुई कैंसिल:जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पैसेंजर्स हुए परेशान

जयपुर में नए साल की शुरुआत के साथ ही फ्लाइट का संचालन गड़बड़ा गया है। बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट दो डोमेस्टिक फ्लाइट को आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया गया। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। वहीं घने कोहरे की वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स अपने निर्धारित वक्त पर पर लैंड नहीं कर पा रही है। दरअसल, नए साल के मौके पर बुधवार को स्पाइसजेट एयरलाइंस की पुणे फ्लाइट SG – 1077 को सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर पुणे के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन आखिरी वक्त पर तकनीकी कारणों का हवाला देकर फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इसी तरह स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 2960 अहमदाबाद के लिए सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर उड़ान भरने वाली थी। लेकिन उड़ान से कुछ देर पहले ही आखिरी वक्त पर अहमदाबाद फ्लाइट को भी रद्द करने का फैसला किया गया। साल के पहले ही दिन स्पाइसजेट एयरलाइंस की दो फ्लाइट के रद्द होने की वजह से बड़ी संख्या में पुणे और अहमदाबाद जाने वाले पैसेंजर जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते नजर आए। हालांकि एयरलाइन कंपनी द्वारा पैसेंजर्स को रिफंड किया गया। लेकिन आखिरी वक्त पर हुए फ्लाइट कैंसिलेशन ने अपनी डेस्टिनेशन पर जाने वाले पैसेंजर को परेशानी में डाल दिया। जिसके बाद कुछ पैसेंजर जहां वैकल्पिक फ्लाइट के माध्यम से जबकि कुछ पैसेंजर बाय रोड अपने डेस्टिनेशन के लिए रवाना हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *