उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का आज (शनिवार) से प्रदेश में असर दिखेगा। 18 जिलों में बारिश की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी की गई है। 7 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना है। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 5 और 6 अक्टूबर को रहेगा। लगभग पूरे राज्य में आंधी-बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सिस्टम के असर से 8 अक्टूबर से राहत मिलेगी और मौसम ड्राय होने लगेगा। उधर, जोधपुर, उदयपुर और नागौर में शुक्रवार शाम को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। उदयपुर और जोधपुर में अच्छी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। पिछले 24 घंटे में नागौर, प्रतापगढ़, राजसमंद, जोधपुर, बाड़मेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। नागौर जिले के खींवसर में 68MM, जायल में 40, डेगाना में 43, मेड़ता सिटी में 8, मोलासर में 9, चित्तौड़गढ़ के बैंगू में 17, राजसमंद के भीम में 3, राजसमंद शहर में 4, झालावाड़ के पचपहाड़ में 3MM बरसात दर्ज हुई। इनके अलावा जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, जैसलमेर के कुछ एरिया में भी देर रात बादल छाए और हल्की बारिश हुई। तापमान में कमी
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण इन दिनों तापमान में भी कमी दर्ज हो रही है। शुक्रवार को दिन का सबसे ज्यादा तापमान फलोदी में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 35.6, बीकानेर में 36.7, जोधपुर में 35.6, जैसलमेर में 36.4, बाड़मेर में 35.4, चित्तौड़गढ़ में 34.9, उदयपुर में 33, कोटा में 33.3, सीकर में 32, पिलानी में 34.3, जयपुर में 31.9, अलवर में 34, अजमेर में 31.3, भीलवाड़ा में 33.2, नागौर में 34.1, हनुमानगढ़ में 34.6 और दौसा में 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम केन्द्र जयपुर ने 4 अक्टूबर को भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, अजमेर, सिरोही, जालोर, राजसमंद, पाली, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 5 अक्टूबर को भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों को छोड़कर शेष जिलों के लिए और 6 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 अक्टूबर को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर और सिरोही जिलों के लिए यलो अलर्ट है। राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान


