बारिश से ठंडक, 3 दिन ऐसा ही मौसम

अजमेर | शहर में शुक्रवार सुबह बादल छाए फिर कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री गिरने के बाद 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर को अजमेर संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है। 3 दिन बारिश का अनुमान 4 अक्टूबर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।5 व 6 अक्टूबर को भी तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को किया अलर्ट | }खुले में रखी पककर तैयार खरीफ की फसलों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।}कृषि मंडियों में भी खुले में रखे जिंसों को भीगने से बचाव के उपाय करें। }रबी की की बिजाई का कार्य में बारिश को ध्यान में रखकर ही करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *