जयपुर| पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वीकार किया कि कांग्रेस में गुटबाजी है। जयपुर के सामोद में कांग्रेस सेवादल के ट्रेनिंग कैंप में बोलते हुए गहलोत ने स्वीकार किया कि नेताओं के बीच दूरियां हैं। इस कारण कांग्रेस का कार्यकर्ता कंफ्यूजन में हैं। जिले में बातें होती है कि स्टेट लेवल पर कोई झगड़ा है। किसके यहां जाऊं? किसी से क्या बात करूं? उनके मन में कन्फ्यूजन चलते रहते हैं। इन कारणों से कार्यकर्ता भी दिल से काम नहीं कर पाता है। वो सोचता है कहीं जाऊंगा तो कह देंगे यह तो उस गुट का है। यह उस गुट का है। इस चक्कर में काम नहीं हो पता। इसके बाद गहलोत ने संगठन को लेकर कहा कि अभी यह सब करने का वक्त नहीं है।


