सिटी रिपोर्टर }जयपुर के म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विनायक भट्ट ने अपना नया गाना ‘खुद से जुदा’ लॉन्च किया। गाने को एक्टर मानव सोनी और कनिष्का शर्मा पर फिल्माया गया है। इसके लिए सिनेमैटोग्राफी का कार्य नवीन कुमावत ने किया। डायरेक्टर और एक्टर मानव ने बताया कि यह गीत हर उस इंसान की कहानी है, जिसने कभी न कभी जुदाई का दर्द महसूस किया है।


